Advertisment
Uncategorized

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके मैनेजर को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में यह शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायत के अनुसार, कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीन पांडेय को शनिवार शाम 6 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने कुमार विश्वास का नाम लेकर अपशब्द कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने जानकारी दी कि कॉल किसी ऐप के जरिए नहीं की गई थी, बल्कि एक साधारण फोन कॉल थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नंबर मुंबई का है. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान और उसकी मंशा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  तेलंगाना में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के शीशे टूटे, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

धमकी मिलने के समय कुमार विश्वास सिंगापुर में थे, जहां वे 8 से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कार्यक्रम कर रहे हैं.

इसी बीच, गाजियाबाद के हिंडन विहार स्थित बालाजी धाम मंदिर के महंत बाबा मछेंद्रनाथ को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया है. इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, नंदग्राम पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम सोहेल है और उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles