Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

रील्स देखने में मशगूल था दुकानदार, चोर ने गल्ले से उड़ा लिया पर्स, कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें Video …

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। रील्स (Reels) देखने में लोग इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं रहता कि उनके आसपास क्या हो रहा है. एक ऐसा ही ताजा मामला बिलासपुर जिले से आया है. जहां चोर मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त एक दुकानदार की दुकान में घुसा और उसके गल्ले में रखे रुपयों से भरा पर्स चुराकर फरार हो गया. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक ग्रोसरी शॉप का है. ग्रोसरी दुकान का मालिक संतोष नायडू मोबाइल पर रील्स देखने में तल्लीन था. इसी बीच एक अज्ञात युवक ने दुकान में घुसकर बड़ी ही चालाकी से दराज से पर्स निकाला और तुरंत वहां से भाग निकला. संतोष नायडू जब जब अपना पर्स ढूंढने लगे तब जाकर उसे इस चोरी की घटना का पता चला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  त्योहारों में मिलावट रोकने FSSAI की बड़ी कार्रवाई! दुकानों में छापे, अमानक सामान नष्ट, पानी और मसालों के लिए गए नमूने

चोरी की सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि दुकानदार अपने मोबाइल में वीडियो देखने में डूबा हुआ. इसी बीच चोर आकर शातिर टिके से चोरी कर भाग जाता है.

देखिए वीडियो-

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles