
छत्तीसगढ़राजनांदगांव
खेत की धंस गई जमीन : अचानक बड़ा गड्ढा हुआ, अनहोनी की आशंका से किसान भयभीत
राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ के राजानांदगांव में स्थित तुमड़ीबोड के ग्राम पेन्डरवानी में अचानक जमीन धसने से 20 फीट का गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। इधर, किसानों के खेत में बीचो-बीच गड्ढा होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पूरा मामला तुमड़ीबोड पुलिस चौकी के पेंडरवानी गांव का है।



