Advertisment
राज्य एवं शहर

दिल दहला देने वाली घटना: सुबह-सुबह मिला लाशों का ढेर, घर के पास खाली प्लाट में तैरते बच्चों के शव, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तीन मासूम बच्चों के शव जब एक निर्माणाधीन कॉलोनी के गड्ढे में पानी में तैरते मिले, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। यह घटना मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास गांव की है, जहां से ये बच्चे रविवार को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए थे।

कौन थे ये मासूम?
तीनों बच्चे गांव के अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते थे:

रितिक (8 वर्ष) – हिम्मत का बेटा

मानवी (9 वर्ष) – जितेंद्र की बेटी

शिवांश (8 वर्ष) – मोनू की बेटी

रविवार सुबह करीब 11 बजे ये तीनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को खेलते हुए शिवांश के पिता ने देखा था और उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। लेकिन इसके बाद वे कभी घर नहीं लौटे।

इसे भी पढ़ें:  देवर ने भाभी को थिनर डालकर जलाया, आग लगते ही देवर से लिपट गई भाभी, दोनों की मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे

गुमशुदगी से सनसनी तक
जब देर शाम तक बच्चे नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने खुद से तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई पता नहीं चला, तो पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। गांव वाले और पुलिस पूरी रात बच्चों को ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन मिली लाशें – सवालों में घिरी मौतें
सोमवार सुबह करीब 6 बजे, गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में खुदाई के गड्ढे में भरे पानी में तीनों बच्चों की लाशें तैरती हुई मिलीं। शुरुआत में एक शव का हिस्सा पानी से बाहर दिखाई दिया, जिसके बाद बाकी दो शव भी बरामद कर लिए गए। यह दृश्य देख गांव में मातम पसर गया।

इसे भी पढ़ें:  IAS अफसर ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई, वकीलों से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला

हादसा या कुछ और?
जहां परिजनों को शक है कि बच्चों की हत्या तंत्र-मंत्र जैसी काली शक्तियों के चलते की गई हो सकती है, वहीं पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटनावश डूबने का मामला मान रही है। हालांकि, बच्चों के शव पानी से बाहर कैसे आए, और सभी एक ही जगह कैसे पहुंचे — यह कई सवाल खड़े करता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर साफ तस्वीर सामने आ पाएगी।

गांव में मातम, परिजनों की हालत खराब
तीनों बच्चों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन बेसुध हो चुके हैं और गांव के लोगों में भी गुस्सा और डर का माहौल है। परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं और प्रशासन से मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई

क्या बोले अधिकारी?
पुलिस का कहना है कि सभी एंगल्स से जांच की जा रही है। बच्चों की डूबने से मौत हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसका पता फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद ही लगाया जा सकेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles