Advertisment
Terrorist Attack

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने रायपुर के बिजनेसमैन को भी मारी गोली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरे देश को दहला दिया है. इस आतंकी हमले में राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को भी आतंकी के गोली मारने की सूचना है.

राजधानी रायपुर के रहने वाले इस बिजनेसमैन के बेटे शौर्य मिरानिया से इसकी पुष्टी की. शौर्य ने बताया कि उसके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में रहते है. उक्त बिजनेसमैन का नाम दिनेश मिरानिया बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल देखने आए पर्यटक को आया हार्ट अटैक, फिर ‘देवदूत’ बनकर पुलिस ने ऐसे दिया यमराज को चकमा

अब तक उनकी स्थिति और लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

ऐसे हुआ हमला

पहलगाम में आतंकवादियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया. करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की. इसके बाद वह वहां से भाग गए. इस आतंकी हमले में एक गंभीर रूप से घायल समेत 6 पर्यटक घायल हो गए. इन सभी को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:  जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, दो मुठभेड़ों में 6 आतंकी ढेर, 2 जवान भी शहीद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles