Advertisment
कांकेरछत्तीसगढ़

जिला मुख्यालय से लगे गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर तीन बकरों पर किया हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है. देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया है, जिससे दो बकरों की मौत हो गई है. वहीं एक बकरे को मारकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर तेंदुए ने हमला किया है. तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा को जंगल उठा ले गया. ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इन दिनों गोविंदपुर में जंगली जानवरों का खतरा हो गया है.

इसे भी पढ़ें:  महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को नहीं मिली सरकारी गेस्ट हाउस के टॉयलेट का इस्तेमाल करने की इजाजत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles