Advertisment
आम आदमी पार्टीसुप्रीम कोर्ट

सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, नहीं बढ़ेगी अंतरिम जमानत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस पर निर्णय CJI डी वाई चंद्रचूड़ करेंगे। बता दें कि केजरीवाल ने मेडिकल टेस्ट के लिए अंतरिम जमानत की अवधि को एक हफ्ते बढ़ाने की मांग की थी। उनकी जमानत 2 जून को खत्म हो रही है।

केजरीवाल के वकील ने की थी तत्काल सुनवाई की मांग
सीएम केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने स्वास्थ्य के आधार पर उनकी जमानत की डेट को बढ़ाने की मांग की थी। सिंघवी ने अदालत से अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए सुनवाई की मांग की थी, लेकिन अब कोर्ट ने इस याचिका को सुनने से इनकार कर दिया है।
केजरीवाल के वकील ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से डेट आगे बढ़ाने की मांग की थी।

केजरीवाल ने कहा- उनका कीटोन लेवल तेजी से बढ़ रहा

सीएम केजरीवाल ने बताया कि उनका कीटोन लेवल बढ़ रहा है। इसके चलते उनका वजन 7-8 किलो कम हो गया है। कीटोन का स्तर बढ़ने से कई गंभीर बीमारी जैसी किडनी की समस्या और कैंसर भी दस्तक दे सकता है। केजरीवाल चाहते हैं कि उन्हें एक हफ्ते अपनी जांच कराने के बाद 9 जून को तिहाड़ जेल वापस जाने की इजाजत दी जाए।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने कहा-शराब नीति केस में केजरीवाल की गिरफ्तारी सही

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles