Advertisment
अयोध्या

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिला धमकी भरा मेल; राम मंदिर की सुरक्षा को दी चुनौती, अयोध्या में अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया है. इसमें राम मंदिर की सुरक्षा को चुनौती दी गई है. ट्रस्ट की ओर से इसकी जानकारी अफसरों को दी गई है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं. मंदिर परिसर में गश्त बढ़ा दी गई है. हालांकि अभी तक मामले में ट्रस्ट या किसी प्रशासनिक अफसर का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार की रात को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया. इसमें मंदिर की सुरक्षा को चुनौती देते हुए इसे खतरे में डालने की बात कही गई थी. इसके बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

इसे भी पढ़ें:  संविधान से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द नहीं हटेगा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

सीटीवी कैमरों के जरिए आसपास के इलाकों में भी नजर रखी जा रही है. यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया है. अयोध्या से लेकर तमिलनाडु तक सभी साइबर क्राइम एक्सपर्ट को एक्टिव कर दिया गया है. अयोध्या जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट को एक संदिग्ध ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है. ईमेल में ट्रस्ट को राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर खतरे की चेतावनी दी गई है.

हालांकि, पुलिस ने मीडिया से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, सिवाय इसके कि तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने अंग्रेजी में ईमेल लिखा है. सूत्रों ने बताया कि ईमेल रविवार की रात को मिला था. अभी तक राम मंदिर ट्रस्ट या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा साबित हुई पूड़ी, एक साथ खा ली तीन पूड़ियां, गले में अटकने से 11 साल के मासूम की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles