Advertisment
छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर गए जुगल अग्रवाल की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था, अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  CG में लाखों शिक्षकों की नौकरी खतरे में, TET अनिवार्यता केस में UP सरकार पर टिकी निगाहें

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है. मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे. वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है.

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. आगे की जांच करवाई में जारी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles