Advertisment
छत्तीसगढ़

सरकारी हॉस्पिटल के छत पर नर्स की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बलौदाबाजार।  बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है युवती अस्पताल में ही नर्स का काम करती थी और उसकी पहचान अभिलाषा जॉन के रूप में हुई है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से युवती का सामान भी बरामद किया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि, नर्स ने खुदकुशी क्यों की।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में काम करने वाली अभिलाषा जॉन से नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पूरे दिन उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाने में इस बात की शिकायत की गई।

इसे भी पढ़ें:  किसान के खाते से 5.50 लाख पार: किसान ने धान का पैसा जमा कर रखा था, संस्था प्रभारी पर मामला दर्ज

थाने में शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल को ट्रेस किया, जिसमे उसकी लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर मिली। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो देखा की युवती छत पर मृत अवस्था में पड़ी है और उसका सामान पास में ही बिखरा पड़ा है। पुलिस ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles