Advertisment
कवर्धा

धान मिसाई के दौरान थ्रेसर में फंसी साड़ी, महिला की हुई दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है. वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है.

इसे भी पढ़ें:  प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, ट्रेनिंग सेंटर में मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles