Advertisment
देश

भारतीय टीम की नई जर्सी पर दिखा पाकिस्तान का नाम, तस्वीरें हुईं वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाकिस्तान और यूएई में कल यानी बुधवार 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सोमवार 17 फरवरी को BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी नई जर्सी और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट पर जारी कीं।

बता दें कि खास तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार की गई इस जर्सी पर सबसे हैरान कर देने वाली चीज थी – जर्सी के दाहिने साइड पर सफेद अक्षरों में लिखा हुआ होस्टिंग कंट्री पाकिस्तान का नाम। दरअसल, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने भारत के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल की तर्ज पर दुबई में कराने का फैसला किया था। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जा रही है तो फिर उसकी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम क्यों लिखा हुआ है?

इसे भी पढ़ें:  यूपीएससी 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

भारतीय जर्सी पर क्यों लिखा है पाकिस्तान का नाम?

गौरतलब है कि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं दिखाएगा, लेकिन BCCI के सचिव देवजीत साइकिया ने पुष्टि की कि भारतीय टीम ICC के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। इसका मतलब यह था कि भारतीय खिलाड़ी अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम भी पहनेंगे, क्योंकि यह टूर्नामेंट के आधिकारिक लोगो का हिस्सा है।

एशिया कप 2023 में नहीं था पाकिस्तान का नाम

यह पहली बार है जब भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम दिखाई दे रहा है, क्योंकि 2023 एशिया कप, जो पाकिस्तान में आयोजित हुआ था, उसमें किसी भी टीम की जर्सी पर मेजबान देश का नाम नहीं था। इससे साफ है कि यह एक नई स्थिति है, जो खासकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बिल हो गया पास लेकिन मुसलमानों के इस मुद्दे ने वो कर दिखाया जो राहुल-अखिलेश-पवार भी नहीं कर सके

23 फरवरी को होगा भारत-पाक महामुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं। ICC टूर्नामेंट में हमेशा ही भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहता है। हालांकि भारतीय टीम 2017 की कड़वी यादों को दिमाग में रखना चाहेगी और पाकिस्तान से उस हार का बदला चुकता करने उतरेगी। यह मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा।

भारत फाइनल में पहुंचा तो दुबई में होगा मैच

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है। जबकि,
ग्रुप B में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया है। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। लेकिन अगर भारत फाइनल में नहीं पहुंचता, तो यह लाहौर में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें:  RBI का नया ऑफलाइन डिजिटल रुपया: इंटरनेट के बिना भी करें लेनदेन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles