
जांजगीर-चांपा में आज से धान खरीदी शुरू, धान खरीदी केंद्रों की आधी अधूरी तैयारी से होगी खरीदी
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी सीजन आज से शुरू हो जा रहा है जिले के 129 खरीदी केंद्रों में इस बार 1 लाख 23 हजार किसान धान बेचेंगे खरीदी केंद्र में ऑपरेटर और धान खरीदी प्रभारी हड़ताल पर चले जाने से खरीदी केंद्र में आधी अधूरी तैयारी के बीच में सरकार धान खरीदी करेगी धान खरीदी करने के लिए अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी,
जिला प्रशासन ने अधिकारी कर्मचारियों को धान खरीदी करने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अधिकारी कर्मचारियों को धान खरीदी कैसे की जाएगी बिना जानकारी के धान खरीदी का नाम एक बड़ी चुनौती साबित होगी अब देखना यह है कि आज जांजगीर चांपा जिले के 129 धान खरीदी केंद्र में कितने केंद्र पर धान खरीदी का शुभारंभ हो रहा है,
जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे का कहना है कि जिले के 129 धान खरीदी केंद्र में खरीदी करने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है साफ सफाई,पानी और किसान की बैठने के व्यवस्था से लेकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू की भी व्यवस्था कर दी गई है और आज से समर्थन मूल्य पर जिले के 129 धान खरीदी केंद्र पर धान खरीदी की जाएगी,,,



