Advertisment
क्राइमकांकेरछत्तीसगढ़

एनकाउंटर में 8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

कोयलीबेड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना पर निकले थे जवान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर जिले में शनिवार को मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसकी पहचान 8 लाख इनामी नक्सल कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक आई.के एलेसेला ने मुठभेड़ को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला ने बताया कि कोयलीबेड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे ककनार, गोमे, गत्ताकाल के जंगलों में नक्सली लीडर राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिस पर बीएसएफ और डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी।

इसी दौरान काकनार के जंगल में जवानों की बटालियन नंबर-5 नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। कोयलीबेड़ा में नक्सलियों की बटालियन नंबर-5 काफी एक्टिव है। यह दूसरी मुठभेड़ है। जिसमें सफलता मिली है।

इसे भी पढ़ें:  अंधविश्वास के भेंट चढ़ा परिवार, बाबा की फोटो लेकर साधना करते दो की मौत, 4 की स्थिति गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ बिजीएल देशी लॉन्चर, 9 नग बिजीएल सेल, 12 बोर राउंड 11 नग, 303 राउंड 1 नग, वॉकी टॉकी, नक्सलियों की वर्दी सहित अन्य दैनिक नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles