Advertisment
अन्य खबरें

पति और 3 छोट-छोटे बच्चों को छोड़ कर देवर के साथ फरार हुई पत्नी, जेवर और कैश भी ले गई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भाभी और देवर के प्यार का मामला सामने आया है। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से एक महिला तीन छोट-छोटे बच्चों को छोड़ कर देवर के साथ फरार हो गई। महिला घर से कैश रुपए और जेवर भी लेकर गई है। पति के तलाश करने उसका कहीं पता नहीं चल पाया। थक हारकर पीड़ित पति ने इसको लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तलाश करने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मासूम बच्चे भी अपने मां के वापस लौटने की इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सच होने वाली है WHO की भविष्यवाणी ! 73 साल पुराना वायरस फिर लौटा, चीन में 7000 लोग हुए शिकार

जानकारी के अनुसार मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अर्जुन की शादी वर्ष 2017 में ग्रेटर नोएडा एनटीपीसी के गांव जारचा निवासी लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। पीड़ित अर्जुन गाड़ियों पर पेटिंग कर परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़कर पड़ोस में रहने वाले देवर के साथ कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। पत्नी से फोन से संपर्क करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में छात्राओं के अपहरण पर पथराव, नगर बंद

पति ने पुलिस से लगाई गुहार

बताया गया कि महिला घर से 15 हजार रुपए और आभूषण भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर है। थाना प्रभारी निवासी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles