Advertisment
छत्तीसगढ़

बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते JE का वीडियो वायरल, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में पदस्थ डौरा केंद्र के कनिष्ठ यंत्री (जेई) शांतनु वर्धन को विद्युत कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शांतनु वर्धन का एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें वे ग्राम भेंडरी में एक ग्रामीण के घर बैठकर 500-500 रुपये के नोट गिनते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, सबका बंधा है, सब कोई जान रहे हैं। साथ ही अपने सहयोगियों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, मेहनत कर रहे हैं, इनका देख लीजिएगा।

इसे भी पढ़ें:  खाली सड़क पर फर्राटे भर रहा ट्रैक्टर लहराता हुआ पलट गया, दर्जनभर सवार हुए घायल, देखिए वीडियो

जेई ने ली 15 हजार की रिश्वत

बताया जा रहा है कि उन्होंने विद्युत कनेक्शन के एवज में 15,000 की राशि ग्रामीण से ली थी। इस मामले की शिकायत बीते मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही और पद के दुरुपयोग का मामला मानते हुए शांतनु वर्धन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विद्युत वितरण संभाग बीजापुर, कार्यपालन अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में बलरामपुर विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आज नॉमिनेशन करेंगे भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles