Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीऱ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुम हुए 110 मोबाइल बरामद, मालिकों को किया गया वापस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा:- जांजगीर चांपा जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गुम हुए 110 मोबाइल को बरामद किया है और इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा गया. इस सभी मोबाइल की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है. जांजगीर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में एसपी विवेक शुक्ला ने सभी मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाया. मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई. सालों से गुम मोबाइल को पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे में मुस्कान झलक रही थी. उन्हें ऐसा लगा, मानो आज ही उनकी दिवाली मन गई.

12 लाख के मोबाइल बरामद
आपको बता दें कि जिले के मोबाइल धारक द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना जिले के अलग-अलग थानों में दी गई थी, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया गया और जांजगीर चांपा जिले के अलावा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती और अन्य स्थानों से गुम मोबाइलों को बरामद किया गया. ‘हमर पुलिस हमर संग’ अभियान के तहत जांजगीर चांपा जिला पुलिस ने अलग-अलग जिले से कुल 110 नग गुम मोबाइल बरामद किया, जिसकी कीमत करीबन 12 लाख रुपए है. वहीं CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है, इसके माध्यम से कुल 110 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया है. मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी आ गई.

इसे भी पढ़ें:  चावल पहली बार हुआ इतना महंगा:12 रुपए तक बढ़े सामान्य चावल के दाम, दाल भी महंगी

मोबाइल चोरी हो, तो तुरंत करें ये काम
इस संबंध में एसपी विवेक शुक्ला द्वारा सायबर क्राइम और सायबर फ्रॉड से सम्बंधित जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय और उसकी उपयोगिता के बारे बताया. महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी भी दी और कहा गया कि अपने मोबाइल को संभालकर रखें. यदि मोबाइल गुम या चोरी होता है, तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना दें. ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते हैं, ऐसी जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करें. वही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले, तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करें और अच्छे नागरिक होने का परिचय दें.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर के गोलबाजार में लगी भीषण आग: धू-धूकर जली कई दुकानें, लाखों का सामान जलकर खाक

दुकान से मोबाइल लेते समय कोई दुकानदार बिल मे IMEI न लिखा हो, उसे कतई न खरीदे. हो सकता है कि वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो. जिला पुलिस के द्वारा अपील की गई कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में जानकारी दे सकते हैं या अपने नजदीकी थाना सायबर सेल से संपर्क कर सकते हैं, जिससे मोबाइल का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके. साथ ही मोबाइल को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखना चाहिए.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles