Advertisment
बालोदछत्तीसगढ़

CG में हेडमास्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कई बड़े नेताओं के नाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही Police आज Thursday सुबह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मौके से Police को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है.

डौंडी थाना क्षेत्र Police के अनुसार घोठिया गांव में रहने वाले,डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची Police ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे. ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है. नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं.Police ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है.

इसे भी पढ़ें:  ठंड से पंडो जनजाति के युवक की मौत!, शराब के नशे में सो गया था घर के बाहर

Police के अनुसार हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी के सुसाइड नोट में नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन तथा कई प्रभावशाली नेता लोगों की भूमिका का जिक्र होना बताया गया है. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles