Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बैलेट के माध्यम से घर बैठे डाल रहे वोट, लोकतंत्र का हिस्सा बनने पर मतदाताओं में खुशी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही बलौदाबाजार जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिले के 85 वर्ष से अधिक और ऐसे दिव्यांग जो मतदान केंद्र नहीं पहुंच सकते, उनके लिए मतदान दलों को उनके घर भेजकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जा रहा है. जिले में ऐसे 178 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता है जिन्होंने आवेदन दिया था, जिनके घर आज मतदान दल पहुंचकर मतदान करवा रहे हैं.

कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि जिले में 178 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने आवेदन किया था. इसके बाद आज मतदान दलों को आवश्यक सामग्रियों के साथ उनके घरों में भेजा गया है, जहां वे बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिले के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता सरकार की इस पहल से बडे़ खुश नजर आ रहे हैं. बलौदाबाजार के 69 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र चांवला ने सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बुजुर्ग और हम जैसे दिव्यांग जनों के लिए बहुत बड़ी सुविधा है. आज हम भी लोकतंत्र का एक हिस्सा बनकर मतदान किए हैं.

इसे भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, एक छात्र की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

वहीं मतदान दलों की ओर से मतदान के बाद बुजुर्गों का बुके देकर सम्मान किया गया. जिले के भाटापारा निवासी 100 वर्षीय बिसाहिन बाई, बलौदाबाजार निवासी 85 वर्षीय रामप्यारी ठाकुर, ग्राम अमेरा निवास 88 वर्षीय जानकी बाई पटेल और 69 वर्षीय नरेंद्र चांवला ने मतदान किया है और आगे प्रक्रिया जारी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles