मुंबई – MEDIA HOUSE MPCG

1 रुपये के नोट के चक्कर में 10 लाख की चपत, चौंका देगी बीम कंपनी कैशियर के साथ हुई ठगी की कहानी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने बीमा कंपनी के कैशियर को एक रुपये के नोट के बदले इनाम का लालच देकर 10 लाख रुपये ठग लिए। मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम निवासी 45 वर्षीय शख्स ने गुरुवार को पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

बीमा कंपनी के कैशियर ने बताया कि विज्ञापन में एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी था। इस व्हाट्सएप नंबर पर कैशियर ने एक रुपये के नोट की फोटो दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को फोन कर पैसे ठग लिए।

बीमा कंपनी की चर्चगेट ब्रांच में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर रील देखते वक्त उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी। विज्ञापन में एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी था।

पहले जमा कराए 6,160 रुपये

कैशियर ने व्हाट्सऐप नंबर पर एक रुपये के नोट की फोटो भेजी, जिसके बाद पंकज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। पंकज ने बताया कि वह सिक्कों की दुकान पर काम करता है। फोन करने वाले ने व्यक्ति से एक फॉर्म भरने को कहा और रजिस्ट्रेशन के लिए 6,160 रुपये जमा करवाए। अधिकारी ने बताया कि कुछ वक्त बाद उसने शिकायतकर्ता को फिर से फोन किया और कहा कि पहले बताई गई राशि गलत है और उसे 6,107 रुपये ट्रांसफर करने होंगे। कॉल करने वाले ने ये भी वादा किया कि पहले ट्रांसफर की गई रकम वापस कर दी जाएगी। इसके बाद पंकज सिंह ने शिकायतकर्ता को एक अन्य व्यक्ति से मिलाया, जिसने खुद का परिचय अरुण शर्मा के रूप में दिया।

आरोपी ने भेजा RBI का पत्र

अरुण ने पीड़ित को एक रुपये के नोट के बदले इनाम जीतने के बारे में RBI से एक पत्र भेजा और दोनों ने कैशियर को बातों में उलझा लिया। विभिन्न बहानों से शिकायतकर्ता से 10.38 लाख रुपये वसूल लिए। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित कैशियर को अपने साथ ठगी का एहसास तब हुआ, जब आरोपी ने उससे कहा कि अगर वह 6 लाख रुपये और दे तो इनाम की राशि 25.56 लाख रुपये हो सकती है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया।

The post 1 रुपये के नोट के चक्कर में 10 लाख की चपत, चौंका देगी बीम कंपनी कैशियर के साथ हुई ठगी की कहानी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

मुंबई में अफजल गैंग ने दो स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट पर
मुंबई : जोगेश्वरी और ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में बम की धमकी भरा एक ईमेल आने से हड़कंप मच गया. इस ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का दावा किया गया था. इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही, एक प्राइवेट स्कूल नवी मुंबई में भी एक ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला है. स्कूल प्रशासन को आज सुबह यह ईमेल मिला जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे और टीम ने स्कूल परिसर की जांच शुरू की है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला.

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने दोनों घटनाओं को अलर्ट पर रखा है और मामले की गहन जांच कर रही है और धमकी देने वाले को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है.

बता दें, पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें आरबीआई के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 9 दिसंबर को भी दिल्ली के  कम से कम 44 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे.

The post मुंबई में अफजल गैंग ने दो स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट पर appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला कुश्ती प्लेयर, बताया क्यों चुनी करीना की बिल्डिंग?
सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहचान पुलिस ने बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में की है. आरोपी से पूछताछ चल रही है, लेकिन कुछ रिपोर्टों के अनुसार शहजाद बांग्लादेश में राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती खेल चुका है. शहजाद दिखने में साधारण कद-काठी का है, लेकिन उसके व्यक्तित्व ने सैफ को दबोच नहीं पाया. पुलिस से पूछताछ करते हुए, शहजाद ने कहा कि वह कम वजन में कुश्ती का राष्ट्रीय लेवल का खिलाड़ी था, इसलिए उसे सैफ से चकमा देकर भागने में कोई परेशानी नहीं हुई. पुलिस अब शहजाद की बातों की पुष्टि करेगी.

क्यों चुनी करीना की बिल्डिंग?

शहजाद ने मन्नत को निशाना बनाने की कड़ी सुरक्षा और ऊंची दीवारों के कारण चोरी करने के लिए सीढ़ी का उपयोग करने की योजना को छोड़ दिया.15 जनवरी को, शहजाद ने सैफ अली खान के घर की जांच की और पाया कि घर बहुत ऊंचा नहीं था. क्योंकि वह वहां जा चुका था और सिक्योरिटी लूज के बारे में जानता था. पूरी जांच करके वह घर लौटा, 16 जनवरी की सुबह 1:37 पर बिल्डिंग में दाखिल हुआ. पाइप का उपयोग करके 2वीं  मंजिल पर चढ़ा और सैफ के फ्लैट में बाथरूम की खिड़की से घुस गया. ऐसे में चोरी का प्रयास असफल रहा, और भयभीत होकर उसने सैफ अली खान पर हमला किया, बिना कुछ चुराए.

कई बड़े खुलासों के बीच एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है. रिपोर्टों में कहा गया है कि शहजाद ने कहा कि उन्हें 50 हजार रुपये की जरूरत थी ताकि वह बांग्लादेश वापस लौट सकें. वह कुछ समय पहले मुंबई में काम करने आया था, लेकिन अब उसे वापस लौटने के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत थी. इसलिए वह चोरी करने लगा.

The post सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला कुश्ती प्लेयर, बताया क्यों चुनी करीना की बिल्डिंग? appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

सैफ अली पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, CCTV में सीढ़ियों से भागता दिखा आरोपी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। आरोपी बिल्डिंग की एग्जिट सीढ़ियों से नीचे की ओर भागता दिख रहा है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैप्चर हुई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी 16 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे छठवें फ्लोर की सीढ़ियों से भागता दिखा। आरोपी ने गले में लाल रंग का गमछा दाल रखा है। भागते हुए उसे कैमरे की तरफ भी देखा जा सकता है। बता दें, अभिनेता सैफ अपनी वाइफ करीना, बच्चों और अन्य स्टाफ के साथ मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर रहते हैं। ये वारदात इसी जगह पर हुई।

तस्वीर में संदिग्ध आरोपी के गले में गमछा दिख रहा है। कंधे पर एक बैग टांगा है। शख्स को बिल्डिंग की एग्जिट सीढ़ियों से  दबे पांव भागते देखा गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मामला चोरी का बताया जा रहा है। रात करीब ढाई बजे अज्ञात हमलावर सैफ अली खान के घर में चोरी के अंजाम से पहुंचा था। झड़प के दौरान उसने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया।

The post सैफ अली पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, CCTV में सीढ़ियों से भागता दिखा आरोपी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

सैफ पर जानलेवा हमला, एक्टर की गर्दन पर जख्म, रीढ़ की हड्डी पर गहरा घाव, सर्जरी कर निकाली गई 3 इंच लंबी नुकीली चीज
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है. एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से रात 2.30 बजे के आसपास मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा. हमलावर के साथ हाथापाई के दौरान उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए.

सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है. सूत्रों का कहना है कि उनके शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं. सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं.

सैफ की न्यूरो सर्जरी हो गई है. उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है. यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है. अब सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है.

इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं. हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं. सूत्रों का कहना है कि घर में एक Duct थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे.

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि एक अज्ञात शख्स ने बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर पर आधीरात को उन पर हमला किया. सैफ पर छह बार चाकू से वार किए गए हैं जिनमें से दो वार बहुत गहरे हैं. इनमें से एक वार सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास किया गया है. न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मैटिक सर्जन डॉ. लीना जैन की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है.

बच्चों के कमरे में हुई थी वारदात

सूत्रों का कहना है कि ये घटना सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर अंदर कैसे घुसे. पुलिस पता लगा रही है कि क्या हमलावर बाहर से आए थे या फिर पहले से ही अंदर थे.

सैफ के पीआर का कहना है कि नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली हेल्पर) रात के 2.30 बजे के आसपास कुछ आवाज सुनकर उठी. घर पर सैफ अली का पूरा परिवार सो रहा था. सैफ अली खान आवाज सुनकर जागे और उन्होंने हमलावर का सामना किया. सैफ ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की. इस हाथपाई में हमलावर ने उन पर कई वार किए और हमलावर भाग खड़े हुए.

सैफ की पत्नी करीना कपूर की टीम की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि घर में लूट की कोशिश की गई. सैफ घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. बाकी परिवार पूरी तरह सुरक्षित है. हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह के कयास लगाने से बचने का अनुरोध करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सैफ के घर पहुंची मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके लिए मुंबई पुलिस ने 7 टीम का गठन किया है जो हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस सैफ के घर पहुंच गई है और पांच हाउस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. इस घटना को लेकर हाउस हेल्प का एंगल भी सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि घर में घुसे हमलावर की हाउस हेल्प से बहस हो रही थी, जिसे शांत कराने के लिए सैफ बीच में आए.

The post सैफ पर जानलेवा हमला, एक्टर की गर्दन पर जख्म, रीढ़ की हड्डी पर गहरा घाव, सर्जरी कर निकाली गई 3 इंच लंबी नुकीली चीज appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.