अहमदाबाद – MEDIA HOUSE MPCG

IPL 2024 : छत्तीसगढ़ के शशांक ने खेली विनिंग पारी
IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) में आज पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने 29 बॉल पर नाबाद 61 रन की पारी खेली. उन्होंने IPL में पहली फिफ्टी जमाई है.

गुजरात टाइटंस ने ऋद्धिमान साहा का विकेट जल्दी गंवा दिया था, जो केवल 11 रन बना पाए. केन विलियमसन ने काफी समय बाद आईपीएल में कोई मैच खेला, जो 22 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. साई सुदर्शन ने 19 गेंद में 33 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर एक बार फिर प्रभावित किया. दूसरे छोर से कप्तान शुभमन गिल लगातार गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, जिन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 48 गेंद में 89 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं अंतिम ओवरों में राहुल तेवतिया ने 8 गेंद में 23 रन की तूफानी पारी खेलकर गुजरात को 199 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

शशांक सिंह ने करवाई पंजाब की वापसी

पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की. धवन केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जॉनी बेयरस्टो काफी अच्छे टच में नजर आ रहे थे, लेकिन नूर अहमद की जादुई गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 13 गेंद में 22 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन नूर अहमद ने उन्हें भी 35 रन के स्कोर पर चलता किया. टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, लेकिन एक छोर से शशांक सिंह डटे हुए थे. उन्होंने टीम की मैच में वापसी करवाते हुए 29 गेंद में 61 रन की पारी खेलकर पंजाब की जीत में अहम योगदान दिया. दूसरी ओर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए आशुतोष शर्मा ने 17 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी खेली.

रोमांच से भरा रहा अंतिम ओवर

15वें ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 138 रन था. हालांकि राशिद खान द्वारा डाले गए 16वें ओवर में 15 रन आए, लेकिन उन्होंने जितेश को आउट भी किया. मोहित शर्मा ने अगले ओवर में केवल 6 रन दिए, जिससे आखिरी 3 ओवर में 41 रन की जरूरत थी. गुजरात के गेंदबाज अगले 2 ओवरों में 34 रन दे बैठे, जिससे आखिरी ओवर में पंजाब को मात्र 7 रन की जरूरत थी. अंतिम ओवर भी रोमांच से भरा रहा, लेकिन एक गेंद शेष रहते पंजाब ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया है.

दिल्ली और राजस्थान की टीम में खुले चुके हैं शशांक

शशांक सिंह (जन्म 21 नवंबर 1991) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं. उन्होंने अपनी लिस्ट ए में पदार्पण 10 दिसंबर 2015 को 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में किया. फरवरी 2017 में उन्हें 2017 के इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 10 लाख में खरीदा था. दिसंबर 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स द्वारा 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ी की नीलामी में खरीदा गया था. उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के लिए 2019–20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. इस बार आईपीएल में पंजाब ने शशांक सिंह को खरीदा है.

The post IPL 2024 : छत्तीसगढ़ के शशांक ने खेली विनिंग पारी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.