Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर – 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चाम्पा।  इस वक्त शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला निकल कर सामने आ रहा है यँहा एक 16-17 साल की नाबालिग के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने परिचित दो युवकों के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी। रास्ते में राहौद क्षेत्र के पास चार युवकों ने उन्हें रोका और रुपयों की मांग की। जब किशोरी और उसके साथ मौजूद युवकों ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद चारों ने किशोरी को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों से मजदूरी करा रहे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO…

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिलारी गांव का निवासी है जबकि दो आरोपी राहौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी घटना के बाद से फरार है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles