Advertisment
छत्तीसगढ़

सुकमा-बीजापुर में बड़ी मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 14 नक्सली, इनमें कोंटा एरिया कमेटी का सचिव भी शामिल, AK 47, इंसास जैसे हथियार बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। बीजापुर जिले में चल रही मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर दिया है। वहीं कोन्टा किस्टाराम के जंगलों में भी नक्सलियों से जवानों की ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। सुकमा जिले में अब तक सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

बता दें कि, इस मुठभेड़ में नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी के तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल सभी नक्सली कमांडर भी ढेर कर दिए हैं। वहीं मुठभेड़ स्थल से एके 47 और इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा डीआरजी के जवान मौक़े पर मौजूद एसपी किरण चव्हाण मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पराए मर्दों से बात कर रही पत्नी को देख पति हुआ आगबबूला, फिर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles