Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबाक्राइम

35 साल की महिला से गैंगरेप:देर रात घर में घुसकर 6 बदमाशों ने किया दुष्कर्म; पति काम से बाहर गया था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले में 35 साल की महिला से बुधवार रात गैंगरेप किया गया। शहर के खरमोरा की रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी तभी 6 युवक उसके घर पहुंच गए। ये सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे और शराब के नशे में थे धुत थे।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का एक बच्चा भी है जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले।

आरोपी आदतन बदमाश हैं पहले भी जेल जा चुके हैं।
आरोपी आदतन बदमाश हैं पहले भी जेल जा चुके हैं।

आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने रद्द की राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया

आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। उसने आपबीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और वहीं से सभी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शराब के नशे में धुत थे सभी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
आरोपी शराब के नशे में धुत थे सभी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज ,अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकॉर्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई केस में जेल जा चुके हैं। साथ ही जेल से छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles