Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायगढ़

नंबर ब्लॉक किया तो 3 युवकों ने युवती को पीटा:रायगढ़ में मोबाइल तोड़ा, सहेली-बहन से भी की मारपीट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ में तीन युवकों ने मिलकर एक युवती की पिटाई कर दी। गुस्सा इस बात का था कि युवती ने युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था और भविष्य में बात नहीं करने की चेतावनी दी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

युवक ने लड़की की सहेली के माध्यम से युवती को बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर लात-घूसों से पीट दिया। मारपीट में युवती के नाक, मुंह और हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल युवती ने मामले की सूचना थाने में दी।

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में छठ घाट में अश्लील डांस, बालाएं बुलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एक ही गांव के युवक

युवती कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और उसी गांव में आरोपी कृष्णा चौहान, पवन चौहान और सागर चौहान भी रहते हैं। आरोपी पहले से ही युवती के परिचित थे। युवती ने कृष्णा चौहान का नंबर ब्लॉक किया था।

सहेली, बहन के साथ भी मारपीट

युवती ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उसकी सहेली और बहन भी साथ थी। जिनके साथ भी युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles