Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमसरगुजा

बेटे ने पिता को कही ऐसी बात, तीर धनुष से कर दिया जानलेवा हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा : जिले में गुरुवार 27 जून को पिता-पुत्र के बीच विवाद होने पर पिता ने अपने बेटे पर तीर से जानलेवा हमला कर दिया. दोनों पिता-पुत्र के बीच से साथ चलकर दूसरे राज्य में काम करने को लेकर विवाद हुआ था.काम करने कहने पर पिता ने न सिर्फ पुत्र के साथ मारपीट किया, बल्कि पुत्र के घर के दहलीज पार करने पर उसके सीने में तीर से जानलेवा वार कर दिया. सीने में तीर धंस जाने से पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में चल रहा है.

काम करने दूसरे जाने की बात पर विवाद : घटना अंबिकापुर के वाड्रफनगर क्षेत्र की है. यहां रहने वाले अर्जुन लाल (25 साल) पिता रतन लाल 27 जून को छोटे भाई गुल्लू राम सहित गांव के अन्य लोगों के साथ बनारस काम करने जाने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच अर्जुन ने पिता रतन लाल से साथ काम करने के लिए जाने की बात कही. शराब के नशे में धुत पिता ने साथ काम नहीं करने की बात कह कर विवाद करना शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र के बीच मारपीट होने लगी. इस दौरान परिजनों ने किसी तरह बीच बचाव किया.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर चेन स्नेचिंग का शिकार:पति के साथ गई थी मॉर्निंग वॉक पर, बाइक सवार लुटेरा मंगलसूत्र छीनकर भागा

पिता ने बेटे पर तीर से किया जानलेवा हमला : इधर पिता ने अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी. जबकि छोटा भाई बाइक लेकर बाहर बड़े भाई का इंतजार कर रहा था. जैसे ही अर्जुन अपनी मां मानकुंवर को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, तभी पिता ने तीर-धनुष से बेटे के सीने पर तीर चला दिया. तीर सीधे अर्जुन के सीने में जा घुसी, जिससे अर्जुन मौके पर ही गिर गया. जिसके बाद परवार के सभी लोग फौरन घायल युवक को वाड्रफनगर अस्पताल लेकर आए.

मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज जारी : चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर होने पर घायल अर्जुन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया. जिसके बाद अंबिकापुर एमसीएच में डॉ एसपी कुजूर, डॉ प्रवीण सहित उनकी चिकित्सा टीम ने लगभग दो घंटे के ऑपरेशन के बाद तीर को सीने से बाहर निकला. घायल युवक का उपचार आईसीयू में जारी है.

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles