Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़. जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगालबहारी में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है.

14 जून को घरघोड़ा थाना के ग्राम रेंगालबहारी बरकसपाली के पास हाईवोल्ट की तार टूट कर गिर गया था. इसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को हॉस्पिटल पंहुचाकर पंचनामा किया गया. मृतकों की पहचान हरिनारायण राठिया पिता गोविंद नारायण उम्र 32 वर्ष और टेकलाल यादव पिता शौकी लाल यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम बरकसपाली निवासी के रूप में की गई है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह: राज्यपाल डेका बोले- उच्च न्यायालय न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles