Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

महिला के गले से गोल्ड चेन की लूट:चेहरे में कपड़ा बांधकर पैदल आया लुटेरा, कुछ दूर आगे बढ़ा, फिर पलटकर झप्पटा मारा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजधानी रायपुर में एक महिला के गले से गोल्ड चेन की लूट हो गई है। लूटेरा चेहरे में कपड़े बांधकर महिला के पास आया। कुछ दूरी तक महिला के आगे चला फिर पलट कर चेन में झपट्टा मार दिया। इस वारदात के बाद महिला ने जोरदार चीखपुकार भी मचाई। लेकिन कुछ देर में ही लुटेरा मौके से फरार हो गया। इस मामले में डीडी नगर पुलिस FIR दर्ज कर लूटेरे की तलाश में जुट गई है।

इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि घटना सोमवार रात 9 बजे की है। डीडी नगर स्थित शिव विहार कॉलोनी में महिला का घर है। वह अपने घर से करीब में स्थित एक राशन दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। तभी एक युवक उसके पीछे पैदल चलकर आया। उसने चेहरे में स्कार्फ बांधा हुआ था। कुछ दूर आगे चलने के बाद युवक वापस पलटकर महिला के करीब आ गया।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING : राजधानी में वृद्धा की गला काटकर बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

गोल्ड चेन लूटकर फरार

उसने महिला के गले की चेन में झपट्टा मारकर लूट लिया। फिर तेजी से दौड़ते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले में महिला ने डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles