Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़जशपुर

CM साय ने बगिया में परिवार संग मनाई होली

जशपुर में अपनी माता को अबीर लगाकर लिया आशीर्वाद, गांववालों और सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गुलाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के बगिया गांव में अपने परिवार के साथ होली मनाई। इस दौरान साय ने अपनी माता को अबीर लगाकर उनके पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया। वहीं परिजन, गांव वाले और सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी मुख्यमंत्री साय के साथ होली खेली।

होली त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। विष्णुदेव साय ने कहा कि आप सभी मेरा परिवार हैं. आप सभी का सहयोग मुझे सदैव मिलता रहता है। आप सभी हर्षोल्लास के साथ अपने परिवारजनों और मित्रों संग होली का यह पर्व मनाएं।

सीएम साय ने मां से लिया आशीर्वाद।

साथ ही सीएम साय ने कहा कि हर्ष, उल्लास, रंग और उमंग का महापर्व होली आप सभी के लिए मंगलमय हो। इससे पहले रविवार को जशपुर के टिकैतगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम साय शामिल हुए थे। इस दौरान अपने समर्थकों और वहां मौजूद लोगों के साथ सीएम ने जमकर होली खेली थी।

इसे भी पढ़ें:  डकैती की कोशिश मामले में NSUI शहर अध्यक्ष समेत 5 गिरफ्तार, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लिख रही अपराध की पटकथा

तस्वीरों में देखिए त्योहार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles