Advertisment
छत्तीसगढ़

धान मिसाई के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली। जिले के लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र महेंद्र साहू (30 वर्ष) के साथ हुआ। महेंद्र अपने खेत में धान मिसाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान धान को थ्रेसर में डालते समय उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलते ही वह सीधे थ्रेसर मशीन में गिर पड़े और देखते ही देखते मशीन ने उन्हें पूरी तरह अंदर खींच लिया।

इसे भी पढ़ें:  होली खेल रहे थे युवक, हेड कॉन्स्टेबल ने चलाई गोली

हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर मशीन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ही महेंद्र का शव मशीन से बाहर निकाला जा सका। यह दृश्य इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए और परिजन घटनास्थल पर ही बदहवास होकर रोने लगे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र साहू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पुटुपारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ब्लास्ट फर्नेस-6 में गैस रिसाव, तीन मजूदर बेहोश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles