Advertisment
छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, टक्कर के बाद लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। रतनपुर से पोड़ी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार सिल्ली मोड़ के पास नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई। हादसे में गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों युवक समय रहते बाहर कूद गए और अपनी जान बचा ली। आग ने वाहन को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

थाना रतनपुर के प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि नेवसा के उसराभाठा निवासी मुकेश कुमार कोरी (28) अपने दोस्त सतीश कश्यप के साथ कार में सवार होकर पोड़ी की ओर जा रहे थे। जब वे सिल्ली मोड़ गहलानाला के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही कार से बचते हुए उनकी कार सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों युवक तुरंत कार से बाहर निकले। इसी बीच कार में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर राख हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा़ में स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ मिली 12वीं की छात्रा, पानी की टंकी से लगाई छलांग

आग लगने की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles