Advertisment
छत्तीसगढ़

सड़क पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, कलश यात्रा देखने जा रहे दो दोस्तों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में 2 दोस्तों की मौत हो गई। रात के समय बिना कोई संकेत के पिकअप चालक सड़क पर वाहन को खड़ी किया था। जिससे अचानक बाइक सवार दोस्त उससे टकरा गए। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे पटेलपाली में रहने वाला पंकज महंत 21 साल खाना खाने के बाद अपने साथी समीर दास बैरागी 19 साल के साथ बाइक पर सवार होकर कलश यात्रा देखने के लिए रायगढ़ की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पटेलपाली मंडी के पास बिना सिग्नल व किसी संकेत एक पिकअप चालक वाहन को लापरवाही पूर्वक सड़क पर खड़ी किया था। हल्की बारिश और अंधेरे की वजह से पिकअप नजर नहीं आया और पंकज महंत व समीर बाइक समेत जोरदार ढंग से पिकअप से टकरा गए। इससे दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ऐसे में इसकी जानकारी पंकज के पिता रामकुमार महंत को दी गई।

इसे भी पढ़ें:  कर्मागढ़ के मानकेश्वरी मंदिर में आज भी जारी है बलि प्रथा, बकरों की बलि के बाद बैगा पिता है खून, सदियों से चली आ रही है परंपरा Top 5%

तब रामकुमार अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले कर आए। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक पढ़ाई छोड़कर रोजी मजदूरी का काम करते थे। फिलहाल मामले में पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। वहीं घटना में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles