Advertisment
छत्तीसगढ़

मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट का आरोप: राजधानी रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बंगले का घेराव करने निकले कार्यकर्ता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी मंत्री केदार कश्यप के बंगले का कांग्रेसी कार्यकर्ता घेराव करेंगे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या से घेराव के लिए निकले। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर ज़िले में एक सरकारी गेस्ट हाउस के एक संविदा कर्मचारी ने राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है, हालाँकि भाजपा नेता ने इस आरोप का खंडन किया है। इन आरोपों से राजनीतिक भूचाल आ गया है और विपक्षी कांग्रेस ने कश्यप को मंत्रिमंडल से हटाने और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  राजनांदगांव लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, संतोष पांडे दोबारा बने सांसद, भूपेश बघेल की हुई हार

शिकायत दर्ज कर जांच जारी- एसपी
इस पूरे मामले को लेकर बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि, खितेन्द्र पांडे ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आगे की जांच जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles