Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार, अब 14 मंत्री, मंत्रियों को बांटे गए विभाग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है. विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री बनाए गए हैं. राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. बीजेपी सूत्रों से जानकारी मिली है कि तीन विधायकों को शपथग्रहण का आधिकारिक आमंत्रण मिला है. तीन विधायकों में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव है. गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ में यादव समाज से आते हैं जबकि राजेश अग्रवाल कारोबारी वर्ग से और गुरु खुशवंत साहेब का नाम छत्तीसगढ़ के आध्यात्मिक गुरुओं में शुमार है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि नए चेहरों में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

राजेश अग्रवाल- पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य का मंत्री बनाया गया है.

मुख्यमंत्री के पास ये विभाग था, उसमें से ये विभाग दिया गया है.

गजेंद्र यादव- स्कूली शिक्षा ग्रामोद्योग विधि एवं विधायी कार्य का मंत्री बनाया गया है.

स्कूली शिक्षा मुख्यमंत्री के पास था, जो इन्हें दिया गया है. साथ ही विधि एवं विधायी कार्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पास थे, जो इन्हें दिया गया है.

गुरु खुशवंत साहेब- कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास का मंत्री बनाया गया है.

तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार उप मुख्यंत्री विजय शर्मा के पास था. अनुसूचित जाति विकास राम विचार नेताम के पास था और कौशल विकास मुख्यमंत्री के पास था.

राजेश अग्रवाल- पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य का मंत्री बनाया गया है.

गजेंद्र यादव- स्कूली शिक्षा ग्रामोद्योग विधि एवं विधाई कार्य का मंत्री बनाया गया है.

गुरु खुशवंत साहेब- कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास का मंत्री बनाया गया है.

सीएम विष्णुदेव साय ने तीनों नए मंत्रियों को दी शुभकामनाएं

सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट में शामिल तीनों नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- “आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा.”

इसे भी पढ़ें:  खून का प्यासा बना तेंदुआ पकड़ में आया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles