Advertisment
Accident

ITBP जवानों को ले जा रही बस सिंध नदी में गिरी, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस बुधवार को सिंध नदी में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सवार थे। भारी बारिश के चलते कुल्लन इलाके में सिंध नदी उफान पर है। बस में सवार सभी कर्मियों की तलाश जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस में कितने लोग सवार थे।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड की जॉइंट टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि सेना के सभी जवानों को बचा लिया गया है। हालांकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। ड्राइवर भी घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला:जांजगीर-चांपा में PIL प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई परेशानी

हालांकि आईटीबीपी जवानों के हथियार उफनाई नदी में बह गए। उन्हें निकालने का काम जारी है। कुछ हथियार नदी से निकाले गए हैं लेकिन तमाम बहकर दूर चले गए हैं। जहां पर बस दुर्घटना हुई है, वहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles