Advertisment
छत्तीसगढ़

झाड़ियों के बीच मिला नवजात शिशु का शव : पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, मामला दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला के लोरमी ग्राम पंचायत ढोलगी में इंसानियत और मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां जंगलों के बीच लावारिश हालत में नवजात शिशु का शव मिला था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इस पूरी घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और संवेदना देखा गया है। पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए विधि-विधान से नवजात शिशु के शव का अंतिम संस्कार किया है।

कई बार सामने आ चुकी है इस तरह की घटनाएं
बता दें कि, मुंगेली जिले के लोरमी के सारिसताल गांव में एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोटे-छोटे कुत्तों के बीच छोड़ दिया गया था। बच्ची रात भर कुत्तों के बीच रोती रही, लेकिन उन कुत्तों ने उसे एक खरोंच तक आने नहीं दी। सुबह गांव वालों ने बच्ची की आवाज सुनकर उसे अस्पताल में दाखिल कराया, गौरतलब है कि बच्ची की जान बच गई थी।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles