
छत्तीसगढ़
किसान के घर में लगी भीषण आग : 3 लाख कैश सहित सामान जलकर खाक, अगरबत्ती या शार्ट सर्किट से आगजनी की आशंका
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक किसान के घर में भीषण आग लगा गई। घर में रखे नगदी 3 लाख रुपए और सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामनवमी के दिन ग्राम धौराबंद निवासी एक किसान अपने में घर रामनवमी की पूजा करके घर के बाहर आ गया। इसके कुछ देर बाद किसान के घर में आग लग गई। जिससे घर में रखें नगदी 3 लाख रुपए और सारा सामान जलकर खाक हो गया। रामनवमी के दिन पूजा करके निकलने के बाद अगरबत्ती या शार्ट सर्किट से आग लगाने की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



