Advertisment
Uncategorized

जेल में मुस्कान और साहिल की हालत बिगड़ी, ड्रग्स- शराब न मिलने से सो नहीं पाए दोनों

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला की जेल में हालत बिगड़ रही है। इन दोनों हत्यारोपियों को जेल में तीन दिन से नींद नहीं आ रही। रातभर करवटें बदलते रहते हैं, बेचैनी महसूस कर रहे हैं और खाने-पीने में भी आनाकानी कर रहे हैं।

ड्रग्स और शराब न मिलने की वजह से उनकी हालत लगातार खराब हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे और अब जेल में अल्कोहल विड्रॉल सिंड्रोम के लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें कुछ दवाएं दी हैं और दोनों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कर्मी ने मारा थप्पड़, हिरासत में ली गई महिला जवान

नशे में की थी पति की बेरहमी से हत्या
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साहिल और मुस्कान दोनों ड्रग्स, शराब और बीयर का सेवन करते थे। नशे की हालत में ही उन्होंने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया और उसकी गर्दन भी अलग कर दी। जब पुलिस ने साहिल के घर की तलाशी ली, तो वहां से बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना से पहले दोनों शिमला और कसोल घूमने गए थे। वहां कैब चालक ने भी पुलिस को बताया कि दोनों ने रास्ते में और होटल में शराब की बोतलें मंगवाई थीं और खूब नशा किया था।

इसे भी पढ़ें:  रात में टूटी महिला की नींद, शादीशुदा बेटी के कमरे में झांकी, खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर...

जेल में तड़प रहे हैं मुस्कान और साहिल
जेल सूत्रों के मुताबिक, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार तीन रातों से दोनों को नींद नहीं आई। रातभर बैरक में बेचैन घूमते रहते हैं। खाने-पीने से इनकार कर रहे हैं। शरीर में कमजोरी और मानसिक तनाव की शिकायत कर रहे हैं।

जब जेल प्रशासन को इस बारे में सूचना मिली, तो जेल वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने दोनों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने का आदेश दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रिलैक्स होने के लिए कुछ दवाएं दीं और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया। अब तक मुस्कान और साहिल से मिलने कोई परिजन, रिश्तेदार या परिचित जेल नहीं पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  कई हजार रुपये सस्ती हो गईं इलेक्ट्रिक स्कूटी, जानें अब कितने कम देने पड़ेंगे पैसे?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles