Advertisment
जरूरत की खबर

रेलवे का नया मोबाइल ऐप लॉन्च, टिकट बुक करना होगा आसान, जानें और क्या सुविधाएं मिलेंगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे तकनीकी के जरिये अपनी सेवाओं को सरल बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराया जा सके. इसी कड़ी में रेलवे ने स्वरेल सुपरऐप (SwaRail SuperApp) लॉन्च किया है. यह एक सुपरऐप है, जिसे कई रेल सेवाओं के लिए एक जगह पहुंच प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है.

फिलहाल यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है. रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “केवल 1,000 यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं. हम प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेंगे. इसके बाद, इसे आगे के सुझावों और टिप्पणियों के लिए 10,000 डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.”

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे के इस सुपरऐप पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म और पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी.

इसे भी पढ़ें:  हैवानियत; मां-बहन को पीटने से रोकने पर युवक ने छोटे भाई पर उड़ेल दिया उबलता पानी, FIR

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा विकसित सुपरऐप भारतीय रेलवे की सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करता है जो इस प्रकार हैं-

  1. आरक्षित टिकट बुकिंग
  2. अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग
  3. पार्सल और माल ढुलाई संबंधी पूछताछ
  4. ट्रेन और पीएनआर स्थिति संबंधी पूछताछ
  5. ट्रेनों में भोजन का ऑर्डर
  6. शिकायत प्रबंधन के लिए रेल मदद

बयान में कहा गया है कि भारतीय रेलवे का सुपरऐप जल्द ही आम जनता के लिए जारी किया जाएगा. यह ऐप रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एकीकृत करता है, जो वर्तमान में अलग-अलग मोबाइल ऐप के जरिये उपलब्ध कराई जा रही हैं.

सुपरऐप की विशेषताएं

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे और सुप्रिया श्रीनेत को 100 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा

सिंगल साइन-ऑन: यूजर एक ही क्रेडेंशियल (आईडी-पासवर्ड) का उपयोग करके सभी सेवाओं तक पहुंच सकेंगे. इसके अलावा, IRCTC RailConnect, UTS मोबाइल ऐप जैसे मौजूदा इंडियन रेलवे के ऐप में समान क्रेडेंशियल का उपयोग किया जाएगा.

ऑल-इन-वन ऐप: वर्तमान में आरक्षित और अनारक्षित टिकट की बुकिंग के लिए अलग-अलग ऐप हैं. इसके अलावा, ट्रेन की आवाजाही और शेड्यूल का पता करने के लिए एक अलग ऐप की जरूरत होती है. ये सभी सेवाएं अब एक एकीकृत ऐप पर सुलभ होंगी.

एकीकृत सेवाएं: रेल सेवाओं को एकीकृत तरीके से कई स्रोतों से व्यापक जानकारी देने के लिए जोड़ा जा रहा है. जैसे- पीएनआर चेक करने पर संबंधित ट्रेन की पूरी जानकारी भी दिखेगी.

इसे भी पढ़ें:  चुनाव में जीते कैंडिडेट की आरती उतार रही थीं महिलाएं, तभी क्रेन से गिरा गुलाल और लग गई आग, नवनिर्वाचित उम्मीदवार घायल

स्वरेल ऐप का शानदार यूजर इंटरफेस
रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, “ऐप का मुख्य जोर सहज और शानदार यूजर इंटरफेस के माध्यम से यूजर अनुभव को बेहतर बनाना है. यह न सिर्फ सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है, बल्कि यूजर्स को भारतीय रेल सेवाओं का पूरा पैकेज प्रदान करने के लिए कई सेवाओं को एकीकृत भी करता है.”

उन्होंने आगे कहा, “रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने रेल मंत्रालय की ओर से 31 जनवरी 2025 को बीटा टेस्टिंग के लिए सुपरऐप को जनता के लिए जारी कर दिया है. यूजर्स प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles