Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: पेड़ से टकराकर चार बार पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवक गंभीर घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पहले एक पेड़ से टकराई और फिर तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार के रहने वाले संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) कार (CG 04 MP 6730) से अपने गांव कमरीद की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। घटना में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सारागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायलों का इलाज जारी
इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles