Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़देशनौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

ISKON प्रमुख चिन्मय कृष्ण की बढ़ी परेशानी, दास समेत 17 लोगों के बैंक खाते फ्रीज, ट्रांजेक्शन की होगी जांच

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बांग्लादेश में इस्कान प्रमुख चिन्मय कृष्णदास की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने आदेश जारी कर इस्कान प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास सहित इस्कान से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातें फ्रीज कर दिए गए है, इन सभी के खातों पर एक महीने के लिए लेन-देन पर रोक लगा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के वित्तीय खुफिया इकाई (BFIU) ने बांग्लादेश के विभिन्न बैंको और वित्तीय संस्थाओं को आदेश जारी कर चिन्मय कृष्ण सहित 17 लोगों के खातों पर एक महीनें तक के लिए रोक लगा दिया है साथ ही सभी वित्तीय संस्थाओं व बैंको से तीन दिन के भीतर बैक खातें से की गई लेने-देने समेत अन्य जानकारी मांगी गई है.

इसे भी पढ़ें:  जिस ‘भूत’ के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, उसी ने मारकर चार फीट नीचे जमीन में गाड़ दिया

बता दें कि 25 नवंबर को बांग्लादेश में चटगांव के पुंडरीक इस्कान धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश की सुरक्षा एंजेसियों ने गिरफ्तार किया था और देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया है. उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में की गई जब चिन्मय कृष्ण दास बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और प्रर्दशनकारियों द्वारा मंदिरो का बनाए जा रहे निशाने को लेकर हिंदुओं को एकजुट होने की बात का ऐलान किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद समर्थक सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर रहे है. बांग्लादेश में इस्कान के करीब 70 अधिक जगहों पर मंदिर है. इनसे जुड़े करीब 50 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए है, जो अब चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी के विरोध में वहां के हर जिलों पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे है.

इसे भी पढ़ें:  12 करोड़ के सोने के साथ बेटी के गिरफ्तार होने पर आई DGP की पहली प्रतिक्रिया, कही ये चौंकाने वाली बात

पूर्व प्रधानमंत्री व आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने बयान जारी कर कहा कि अंतरिम सरकार ने सनातन धर्म समुदाय के एक शीर्ष हिंदू नेता को अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए.पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जारी बयान में कहा कि चटगांव में एक वकील की हत्या कर दी गई. इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है. वकील के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जानी चाहिए. इस घटना से मानवाधिकारों का हनन हुआ है. एक वकील अपने पेशेवर कर्तव्यों का पालन करने गया था और उसे पीट-पीटकर मार डाला गया. इस तरह निर्मम हत्या करने वाले आंतकवादी है. उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles