Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला! चेहरे पर आई चोट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला हो गया है। जनता दर्शन और पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर हमला होने की सूचना आई है। जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर में यात्रा के दौरान उनके ऊपर फूल के साथ मोबाइल भी फेंका गया है। धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर मोबाइल लगने से चोटें आईं हैं। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री बाद में इन मोबाइलों को हाथ में लेकर जनता से कुछ कहते हुए भी नजर आए।

धीरेंद्र शास्त्री मऊरानीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करना शुरू किया। सभी से उनकी बातचीत भी हो रही थी। बताया जा रहा है कि साथ चल रहे लोग उन पर फूल भी बरसा रहे थे। इसी बीच किसी ने फूल में छुपाकर मोबाइल से उन पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  महंगे रिचार्ज से राहत! TRAI के एक्शन के बाद Jio और Airtel ने घटाए दाम

बाबा बागेश्वर ने भीड़ को मोबाइल भी दिखाए

बताया जा रहा है कि दो-तीन मोबाइल फोन उनकी तरफ फेंके गए थे। इसमें से कुछ मोबाइल फोन बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ में लेकर भीड़ को दिखाए। साथ ही कहा कि फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है हमका। आगे बताया कि उन्हें मोबाइल मिल गया है। इसके बाद साथ चल रही टीम और श्रद्धालुओं को उन्होंने आगे चलने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में लगी पुलिस भी चौंक गई। अब पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी: खालिस्तानी नारों से गूंजा गोल्डन टेंपल, भिंडरावाले के पोस्टर लहराए गए

हमले पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद झांसी पुलिस ने एक ट्वीट और संदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला नहीं हुआ है। पुष्पवर्षा के दौरान मोबाइल लग गया।

वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने जनता ने बाद में बताया कि किसी श्रद्धालु-भक्त का मोबाइल लग गया था। किसी तरह की साजिश नहीं है। ये एक आध्यात्मिक यात्रा है, यहां सब कुछ ठीक है। दोनों राज्य की पुलिस अच्छा काम कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles