Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTParis Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

चिता पर लेटते ही जिंदा हो गया शख्स, ये कैसे हुआ; जानकर चौंक उठेंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजस्थान के झुंझुनूं में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार (21 नवंबर) को डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मॉर्च्यूरी के डीप फ्रीजर में युवक को रख दिया। 2 घंटे बाद दाह संस्कार के लिए युवक को मुक्तिधाम ले गए। चिता पर लेटते ही शख्स की सांसें चलने लगीं। शरीर में हलचल होने पर लोग युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। हालत अभी स्थिर है। यह सब कैसे हुआ? मामला क्या है? आइए विस्तार से बताते हैं।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती 
झुंझुनूं में मां सेवा संस्थान के बगड़ स्थित आश्रय गृह में रहने वाला रोहिताश (25) अनाथ और मूकबधीर है। काफी समय से रोहिताश यहां रहता है। गुरुवार दोपहर रोहिताश की तबीयत बिगड़ने पर गई। उसे झुंझुनूं के भगवान दास खेतान (BDK)अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 1 बजे डॉक्टरों ने रोहिताश को मृत घोषित कर दिया। रोहिताश के शरीर को अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग का निर्णय : घर की पार्टी के लिए 10, शादी ब्याह के लिए 15 और बड़े कार्यक्रमों में पिलाने के लगेंगे 30 हजार

दो घंटे तक डीप फ्रीजर में रखा
2 घंटे तक बॉडी डीप फ्रीजर में रखी रही। पुलिस ने पंचनामा बनाकर रोहिताश के शरीर को मां सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को सौंप दिया। पदाधिकारी रोहिताश को पंच देव मंदिर के पास स्थित मुक्तिधाम ले गए। यहां रोहिताश के शरीर को चिता पर रखा तो उसकी सांस चलने लगीं और शरीर हिलने लगा। यह देखकर सभी डर गए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर रोहिताश को अस्पताल ले गए। फिलहाल उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है और हालत सामान्य है।

कलेक्टर आधी रात बुलाई बैठक 
कलेक्टर ने रात 10.30 बजे पीएमओ डॉक्टर संदीप पचार, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया सहित अन्य अधिकारियों को अपने बंगले पर बुलाया और मामले की जानकारी ली। कलेक्टर का कहना है कि जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। पूरे मामले से मेडिकल डिपार्टमेंट के सचिव को जानकारी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MBBS पास बेटी ने 12वीं पास युवक से शादी, नाराज पिता ने शादी के रस्म के दौरान ही दोनों को गोली मारी, युवती की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles