Advertisment
दिल्ली

AAP छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत, जानें क्या बोले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद कैलाश गहलोत आज बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने रविवार को ही आप से इस्तीफा दिया था। गहलोत के AAP छोड़ने के बाद से ही ये अटकलें तेज हो गई थी कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, कुछ घंटों बाद इन चर्चाओं पर मुहर भी लग गई है।

दरअसल, कैलाश गहलोत आज यानी सोमवार की दोपहर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा मुख्यालय पर कैलाश गहलोत को केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। बीजेपी में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी के दवाब में कोई काम नहीं किया है। जितनी भी ऐसी बातें उन्हें सुनने में आ रही है कि उन्होंने ये सीबीआई के दवाब में ऐसा किया या किसी ओर के दवाब में ऐसा किया… ये गलत है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में आग का कहर, कहीं गाड़ियां जलीं तो कहीं लोगों ने कूदकर बचाई जान

कैलाश गहलोत ने आगे कहा कि यह निर्णय एक दिन का नहीं है। बल्कि, हजारों लोग अन्ना के आंदोलन के बाद एक विचारधारा से जुड़े थे। उनका राजनीति में आने का उद्देश्य केवल लोगों की सेवा करना है। लेकिन, जिन मूल्यों के लिए आप पार्टी में शामिल हुए थे, उनका पतन हो गया है। इससे वह दंग रह गए और उन्होंने आप को छोड़ दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles