Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. बता दें कि मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आई हैं.

उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है. वे ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं.

इसे भी पढ़ें:  राइस मिलर्स पर साय सरकार का सख्त एक्शन, कई जिलों में मिलर्स के यहां छापे से हड़कंप

राजधानी रायपुर में 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 08 केंद्रशासित प्रदेश, 06 वानिकी संस्थानों एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया है. समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऑलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, निशानेबाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles