Advertisment
दिल्ली

सामान पैक, कार्टन से भरा कमरा, दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास सील, CM आतिशी घर के सोफे से चला रहीं सरकार, AAP ने शेयर किया वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना के बंगले को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है। आप ने बीजेपी पर एलजी के जरिए जबरन सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलवाने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी उन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगा रही है। इसी बीच AAP ने ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक रुम में मुख्यमंत्री आतिशी कार्टन से भरा कमरे में बैठी हुईं दिख रही हैं। इस तस्वीर में सीएम आतिशी पैक किए गए सामान के बीच एक फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए देखी जा सकती हैं।

तस्वीर में नजर आ रहा है कि कमरे में सामान से भरे कार्टन रखे गए हैं और उनके बीच एक सोफा रखा हुआ है, जिसपर बैठकर सीएम आतिशी फाइलों पर हस्ताक्षर कर रही हैं। सामान से भरे कई कार्टन आतिशी के चारों तरफ रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सराय काले खां का नाम बिरसा मुंडा चौक करने पर AAP को आपत्ति, कहा- किससे पूछकर बदला

आप ने फोटो सोशल मीडिया एक्स पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि- देख लो भाजपाइयों! तुमने एक चुने हुए मुख्यमंत्री से उसका दिल्ली की जनता द्वारा दिया हुआ घर तो छीन लिया लेकिन दिल्ली की जनता के लिए काम करने के जज़्बे को कैसे छीनोगे?

आम आदमी पार्टी ने आगे लिखा कि- तुमने नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का जो घर का सामान उनके घर से फिंकवाया वो भी देख लो और दिल्ली की जनता के लिए उनका समर्पण भी देख लो…. श्री महागौरी नमोस्तुते?? महा अष्टमी की शुभकामनाएं??’

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से कल बुधवार को जारी बयान में आरोप लगाया गया कि सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर जबरन खाली कराया गया, क्योंकि एलजी वीके सक्सेना इसे बीजेपी के ही एक नेता को आवंटित करना चाहते हैं। सीएमओ की ओर से लगाए गए इस आरोप के बाद AAP सरकार और LG ऑफिस के बीच टकराव तेज हो गया है। दोनों के बीच इस टकराव ने एक और मंच तैयार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  NEET UG 2024 Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट का काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने से इनकार, परीक्षा कराने वाली एजेंसी को नोटिस जारी

यह बंगला CM का आधिकारिक आवास नहीं

इससे पहले एलजी ऑफिस के सूत्रों ने यह दावा किया कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास नहीं है। साथ ही इसे अब तक मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित नहीं किया गया है। आतिशी ने बिना आवंटन के ही अपना सामान वहां रख दिया था और बाद में खुद ही उसे वहां से हटवा लिया।

इस बंगले का मालिकाना हक लोक निर्माण विभाग (PWD) के पास है. बंगला खाली होने की सूरत में वह बंगले पर कब्जा कर लेता है। इस बंगले का आवंटन वहां रखे सामान की लिस्ट बनाने के बाद ही किया जाता है। LG ऑफिस के सूत्रों का कहना है कि AAP को चिंतित नहीं होना चाहिए। लिस्ट तैयार करने के बाद यह बंगला तुरंत सीएम आतिशी को आवंटित कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  EVM-VVPAT वेरिफिकेशन पर 5 घंटे सुनवाई, फैसला सुरक्षित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles