Advertisment
छत्तीसगढ़

खून का प्यासा बना तेंदुआ पकड़ में आया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला-मानपुर। मोहला-मानपुर के जंगल में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ ही गया. पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण द्वारा बाड़ी में लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया. सूचना मिलने पर पहुंचे वन अमले ने डॉक्टर की मदद से तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में किया और रायपुर स्थित जंगल सफारी में भेजा दिया.

मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से 6 किमी दूर बीहड़ों के बीच बसे ग्राम ढब्बा व मेंढ़ा के बीच मौजूद एक ग्रामीण के बाड़ी में लगे फंदे में फंस कर तथा जख्मी होकर एक तेंदुआ वन अमले के हत्थे चढ़ गया. अब धुर नक्सल प्रभावित इलाके के जंगल में खौफ का पर्याय बना उक्त तेंदुआ जंगल सफारी रायपुर दाखिल करा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश नाकाम, 3654 बोरी धान जब्त

तेंदुए के बाड़ी में फंसे होने की सूचना पर रायपुर से ट्रेंकुलाइजर टीम को बुलवाया गया. रायपुर जंगल सफारी से पहुंचे डॉ. राकेश वर्मा ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया, जिसके बाद तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित डालकर रायपुर जंगल सफारी भेज दिया गया. डीएफओ के मुताबिक, ग्रामीण की बाड़ी में लगे फंदे में फंसे उक्त तेंदुए की शरीर का पिछला हिस्सा जख्मी हो गया था. इस लिहाज से उसे तत्काल जंगल सफारी भेज दिया गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles