Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से पुलिस ने चार घंटे तक की पूछताछ, कॉलेज प्रोफेसर की पिटाई का है मामला…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से भिलाई 3 स्थित खूबचन्द बघेल महाविद्यालय के प्रोफेसर से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार घंटे पूछताछ की. भिलाई 3 थाने में सीएसपी हरीश पाटिल के साथ थाना प्रभारी मनीष ध्रुव ने पूछताछ की. इस दौरान चैतन्य बघेल के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ता और महापौर निर्मल कोसरे थाना परिसर में मौजूद रहे.

पुलिस पूछताछ खत्म होने के बाद थाने से निकलते समय मीडिया से चर्चा में चैतन्य बघेल ने बताया कि पुलिस ने कल रात आठ बजे मुझे पूछताछ के लिए बुलाया था. उसी संबंध में आज बयान दर्ज कराया हूं. अभी विवेचना चल रहा है, बाकी पुलिस वाले बताएंगे.

इसे भी पढ़ें:  समाज कल्याण विभाग की अनदेखी: दिव्यांग ट्राई सायकल के लिए लगा रहा 7 महीने से गुहार

भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिन्दी प्रोफेसर विनोद शर्मा के साथ तीन बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए रॉड-डंडों से हमला कर दिया. 19 जुलाई को घटित घटना में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे एयर एम्बुलेंस के माध्यम दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में चल रहा हैं.

चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान थाना परिसर में मौजूद कांग्रेसी.

मामले में प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दिए जाने की बात सामने आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दो अन्य आरोपी आरोपी रोहन उपाध्याय, रोहित पाण्डेय की गिरफ्तारी के बाद चैतन्य को नोटिस भेजा गया था. इस तरह से मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें:  देवांगन विकास समिति सक्ती द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह जी

मामले में चैतन्य बघेल के विठ्ठलपुरम का काम देखने वाले प्रवीर शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार अब भी फरार हैं. इन तीनों के लिए पुलिस ने पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जिसमें जानकारी देने वाले को 10-10 हजार रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles