Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

कुदरत का कहर: बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, 8 झुलसे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पिकनिक मनाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि बारिश से बचने 20 से 22 लोग पेड़ के नीचे बैठे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 11 साल के चंद्रहास दर्वेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकली गांव के में हुई। जहां तालाब के पास पिकनिक मना रहे युवकों समेत 20 से 22 लोग पानी गिरने और बिजली चमकने की वजह से एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली मौत बनाकर आ गिरी, जिससे 9 लोग झुलस गए, सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  पितृ भोज खाने गए 72 लोग बीमार : दूषित पानी- पीने के बाद हुआ उल्टी- दस्त, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles