Advertisment
Accidentउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिर

BIG BREAKING महाकाल के गर्भगृह में आग, पुजारी समेत 14 झुलसे

भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से भड़की आग, 9 घायल इंदौर रेफर

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 को इंदौर रेफर किया गया है। 3 को उज्जैन जिला अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई, 2 भर्ती हैं।

हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग भड़क गई।

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। 6 साल पहले भी महाकाल मंदिर में होली पर इसी तरह की घटना हो चुकी है। तब एक पुजारी झुलस गए थे।

घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 इंदौर रेफर किए गए।
घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 इंदौर रेफर किए गए।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, कलेक्टर ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कार को ट्रक ने मारी टक्कर, फिर बस से हो गई भिड़ंत, 9 की मौत, 3 घायल

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने CM यादव से बात की
घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री डॉ. यादव से घटना की जानकारी ली है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ मुख्यमंत्री भी भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो सकते हैं।

इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घायलों से मुलाकात की।
इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घायलों से मुलाकात की।

इंदौर रेफर हुए 9 लोग 20 से 25% झुलसे
जिला अस्पताल में सिविल सर्जन पीएन वर्मा ने बताया कि 14 घायलों में 9 इंदौर रेफर किए गए हैं। 3 को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। 2 लोग फिलहाल एडमिट हैं। इंदौर रेफर हुए लोग 20 से 25% झुलसे हैं। चमड़ी जलने से जलन बहुत होती है, इसीलिए सभी घबराए हुए थे। कोई भी गंभीर रूप से नहीं झुलसा है।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING NEWS : नेपाल में 19 लोगों से भरा विमान हुआ क्रैश, 18 के शव बरामद

कल से प्रतिदिन होने वाली आरती का समय बदल जाएगा
आज धुलेंडी मनाई जा रही है। सुबह 4 बजे भस्म आरती में सबसे पहले महाकाल को रंग-गुलाल लगाया गया। 26 मार्च से महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती का समय भी बदल जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles